Site icon Bhagwa Sanatan Times

समाज हित के लिए युवासेना उतरी मैदान में,जानवरों से गांव वालों की सुरक्षा को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

देहरादून:(अंशुल बसनेत)आज फिर समाज हित के लिए युवासेना उतरी मैदान में पिछले कही सालों से उम्मेदपुर गांव में उम्मेदपुर से परवल की तरफ जो रोड जाती हे वहां आए दिन सड़क किनारे बने दोनों ओर चाय बागान से जानवर रोड पर निकल आते हे जिसके कारण कही बार बड़े हादसे भी हुई जिसमें आए गांव निवासी चोटिल भी हुए हैं।और कही लोगों की तो मृत्यु भी हो चुकी।इसी पीड़ा को लेकर आज जिलाध्यक्ष देहरादून युवा सेना रवि गैरोला अपनी टिम के जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे।और गांव निवासियों की इस पीड़ा को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर बताया गांव में हो रही इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने की कृपा करें और जो आवारा पशु जैसे गाय भैंस सड़क पर आ जाती हैं।सड़क के दोनों तरफ तार के जाल लगवाने की व्यवस्था करे ताकि कोई भी जानवर सड़क पर न आ पाए।

वही प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना उत्तराखंड सागर रघुवंशी ने कहा कि हम यह समस्या जो कि बहुत ही चिंता का विषय हे ओर हमको दु:ख है।कि इतने सालों से गांव निवासी इस परेशानी का सामना कर रहे।हमारा जिलाधिकारी से निवेदन हे कि इन जंगली जानवरों से गांव वालों की सुरक्षा हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा करे जिससे गांव वाशियो की सुरक्षा प्रदान हो सके साथ ही रघुवंशी ने कहा कि अगर शासन प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता हे तो युवा सेना सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशाशन की होगी।

इस मौके पर दीपक पैन्यूली, गौरव गैरोला,सुमित चौधरी, श्रीयांश नौटियाल,रणजीत सक्सेना,अभिषेक जोशी,सागर भट्ट,आजाद गैरोला,अरुण गैरोला,लोकेंद्र पांडे,मनीष पैन्यूली,आयुष गैरोला,विकाश काला,सुमित,सुमन गैरोला,सपना पैन्यूली, ऋतु सकलानी,परमिला नोटियाल,कमला पंत,गीता गैरोला,आदि युवा सैनिक ओर गांव निवासियों उपस्थित रहे।

Exit mobile version