Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने रूड़की के भारापुर गांव मे जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की सुनी समस्याएं

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकताओं में शामिल सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारापुर,विकास खंड रुड़की में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की समस्याएं सुनी.

आपको बता दे की जनता दरबार में जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड बनवाये जाने, सड़क मरम्मत एवं पेंशन आदि से सम्बन्धित कुल (33) शिकायतें मांग प्राप्त हुई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया.

ग्राम प्रधान कविता रानी ने जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया. ग्रामवासियों ने समस्या बताई कि बरसात होने से रतमऊ नदी से बाढ़ आ जाती है. बाढ़ रोकने हेतु तटबन्ध बनाया जाये जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निरीक्षण कर तटबंध बनाने हेतु निर्देश दिये तथा सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा जाने को बताया गया.

सोनू पुत्र शहीद और साथ ही रशीद पुत्र मुनसाब ने विगलांग पात्रता के द्वारा बैटरी रिक्शा की मांग की जिस पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द रिक्शा दिलवाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये. अकबर पुत्र नजीर ने अपने खेत में बिजली की तार ओर रविदास मंदिर से कला के घर तक बिजली की तार बहुत नीचे होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये.

असलम ने भारापुर गांव के पानी की निकासी के लिए नालियों के निर्माण की मांग की साथ ही हाइवे से बाईपास रोड की मांग जिस पर जिलाधिकारी ने PWD विभाग को निर्देशित किया. गांव के उप प्रधान मोहम्मद अली शेर ने रतमऊ नदी पर पुल बनवाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पुल बनवाने की मांग की.महबूब ने नदी से किसानों के खेत की कटान होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को जांच करने के निर्देश दिए.ग्रामवासियों ने गांव में वाल्मीकि समाज का मंदिर बनवाने को लेकर मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने जमीन के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव होने की बात कही. महिलाओ द्वारा गांव में नशे के खिलाफ कारवाई करवाने को लेकर शिकायत की जिस पर पुलिस विभाग को करवाई करने के निर्देश दिए साथ ही (15 दिन) के भीतर  कार्यवाही  करे.

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कुछ व्यक्तियों की मांग पर (CMO) को गांव में चिकित्सा के लिए मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए साथ ही कैंप भी लगवाने के निर्देश दिए.

शाहनूर ने राशन कार्ड से नाम कटने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने (DASO) को जांच करने की निर्देश दिए.जमील निवासी भरपूर ने चक रोड को कब्जा मुक्त करवाने को लेकर शिकायत की जिसपर पटवारी को जांच करने के निर्देष दिए.जिलाधिकारी ने वीडीओ, वीपीडीओ तथा लेखपाल की क्षेत्र में उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली.

इस बैठक में रूड़की ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा,परियोजना निदेशक केएन तिवारी,विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला क्रीडाधिकारी शबाली गुरूंग, डीएसओ तेजबल ,ड़ीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version