Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में जनसुनवाई कार्यक्रम: 78 समस्याएं दर्ज, 42 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 78 शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिसमें से 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल, पंचायतीराज, शिक्षा आदि से संबंधित समस्याएं दर्ज कराई गईं।

“मुख्य समस्याएं…

– प्रवीण शर्मा ने पथरी क्षेत्र में सड़कों में गड्ढे और धूल मिट्टी की समस्या उठाई।

– सतीश कुमार अरोड़ा ने अपनी भूखंड के अधिग्रहण के मुआवजे की मांग की।

– शिव गंगा बिहार कॉलोनी के निवासियों ने पुल क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की समस्या उठाई।

– तेजपाल सिंह ने अपनी कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए चक्ररोड पर बांधा बनाकर पानी छोड़ने की समस्या उठाई।

– सचिन सिंह ने अपने घर के बाहर कूड़ा कचरा डाले जाने की समस्या उठाई।

– अंतर सिंह ने अपनी भूमि से मिलते हुए रास्ते को कायम करने की मांग की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही हैं, उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।

“सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा के अंतर्गत त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी…

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही हैं, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित हैं, उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, एआरटीओ निखिल शर्मा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Exit mobile version