Site icon Bhagwa Sanatan Times

नशाखोरी के खिलाफ युवासेना का महाअभियान, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ युवासेना का महाअभियान, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

देहरादून, अंशुल बसनेत, भगवा सनातन टाइम्स

प्रदेश प्रमुख उत्तराखंड युवासेना सागर रघुवंशी के निर्देश पर देहरादून महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट के नेतृत्व में युवासेना ने आज नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया।

लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट ने नेहरू थाना के एसएसआई विकास शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नशा तस्करों की धरपकड़ और विशेष चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई।

इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि “नशा जिस तरह दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है, उसी तरह यह युवा पीढ़ी का भविष्य भी अंधकारमय बना रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो अपराध और सामाजिक बुराइयों में तेजी से इजाफा होगा।”

युवासेना ने मांग की है कि नशाखोरी के इस अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाया जा सके।

कार्यक्रम में सुमित चौधरी, नवलेश शाह, प्रीतम शाह, मनोज रावत, राजीव कुमार, सोहित, दीपक और मनोज कुमार समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version