Breaking
17 Oct 2026, Sat

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग

देहरादून:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में तेजी आ गई है। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे से खुद सड़कों की पड़ताल करने मैदान में उतरे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्यों का जायजा लिया।सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने को कहा।

निरीक्षण की शुरुआत सुबह 6 बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सड़कों की वास्तविक स्थिति देखी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को आवागमन में सुविधा और सड़क सुरक्षा बेहतर करना विभाग की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *