Site icon Bhagwa Sanatan Times

श्रीदेव सुमन विवि ने घोषित किया बीबीए 6ठे सेमेस्टर का रिजल्ट, HEC ग्रुप के प्रतीक गोयल बने टॉपर

टिहरी गढ़वाल:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल ने बीबीए षष्ट्म सेमेस्टर का ऑनलाइन रिजल्ट घोषित कर दिया है।जारी परिणामों में हरिद्वार स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

“टॉप 3 में HEC के छात्र”

– प्रथम: प्रतीक गोयल – 73.13 प्रतिशत

– द्वितीय: स्नेहा सिंह – 70 प्रतिशत

– तृतीय: खुशी नेगी – 69.83 प्रतिशत

तीनों छात्रों ने संस्थान और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से संस्थान लगातार अच्छे परिणाम दे रहा है।

Exit mobile version