Site icon Bhagwa Sanatan Times

एचईसी कॉलेज में बीकॉम पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

टिहरी गढ़वाल:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीकॉम पंचम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम पंचम सेमेस्टर यश लाम्बा, अंश यादव, प्रियांशी गुप्ता ने 7.75 एसजीपीए के साथ प्रथम, कुनाल बागडी ने 7.50 एसजीपीए के साथ द्वितीय, कार्तिक शर्मा व सौरव कांडपाल ने 7.25 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की।

Exit mobile version