Site icon Bhagwa Sanatan Times

श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी आज हरिद्वार पहुंचे

हरिद्वार:(जीशान मलिक) पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ निलेश आनंद भरणे और पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने SSP हरिद्वार के साथ चण्डी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग और हरकी पैड़ी समेत शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की।

मेला कंट्रोल रूम में CCTV के जरिए शहर से देहात तक लाइव मॉनिटरिंग की गई। कर्मियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रबंधन पर खास जोर। छोटी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई के आदेश।सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को 24×7 सक्रिय रहने को कहा गया। भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई के निर्देश। सभी सुपर जोनल और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की गई। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।

बैठक के अंत में ड्यूटी के दौरान अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों और SPO को सम्मानित भी किया गया।पुलिस मुख्यालय ने कहा कि मेले की निगरानी मुख्यालय स्तर से लगातार की जा रही है और सभी टीमें एकजुट होकर काम करेंगी।

Exit mobile version