Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ मेला व महाशिवरात्रि को लेकर सीमा समन्वय बैठक आयोजित

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आगामी शरदीय कांवड़ मेला एवं महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र शुक्रवार (31 जनवरी 2026) को थाना श्यामपुर क्षेत्र स्थित होटल पिनाका में सीमा समन्वय (बार्डर मीटिंग) का आयोजन किया गया।

बैठक में एसपी सिटी हरिद्वार, सीओ सिटी हरिद्वार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिद्वार, एसओ श्यामपुर के साथ जनपद बिजनौर से एसपी सिटी, सीओ नजीबाबाद तथा एसएचओ मंडावली ने प्रतिभाग किया।


गोष्ठी में 02 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित शरदीय कांवड़ मेला एवं 15 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित व सुचारु आवागमन को सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा यातायात प्लान साझा करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्णय लिए गए, ताकि मेला अवधि में कानून-व्यवस्था और यातायात दोनों सुचारु बने रहें।

Exit mobile version