Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरूगेशन

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर कस ली है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन शुक्रवार को जनपद हरिद्वार पहुंचे और सुरक्षा व यातायात प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मेला कंट्रोल रूम से की गहन निगरानी एडीजी मुरूगेशन ने सबसे पहले सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम’_ का भ्रमण किया। यहां सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के जरिए उन्होंने जनपद के संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों और कांवड़ पटरी मार्गों की मौजूदा स्थिति व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने एडीजी को मौजूदा यातायात एवं डायवर्जन प्लान, राष्ट्रीय राजमार्ग व कांवड़ पटरी की स्थिति के साथ ही अब तक गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके श्रद्धालुओं की संख्या से भी अवगत कराया।

एडीजी ने कहा कि डाक कांवड़ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ बढ़ेगी, इसलिए यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना जरूरी है। इसको लेकर उन्होंने दो टूक निर्देश दिए:डाक कांवड़ के अनुरूप ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान को समय रहते प्रभावी किया जाए।विभिन्न पार्किंग स्थलों से वाहनों की सुगम और व्यवस्थित निकासी सुनिश्चित की जाए।प्रमुख मार्गों पर सतत निगरानी और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं।किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय और समन्वित रहें।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात का सुचारू संचालन हर हाल में बनाए रखा जाए।पुलिस का पूरा फोकस इस बार तीन बिंदुओं पर है – _सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स_। मेला कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी के साथ ही संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी भी है।

Exit mobile version