Site icon Bhagwa Sanatan Times

शॉर्ट सर्किट से किसान की 11 बीघा फसल जलकर राख

भगवानपुर:(जीशान मलिक) भगवानपुर के बिनारसी गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक किसान के खेत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान की करीब 4 बीघा गेहूं और 7 बीघा गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है।

बीते शनिवार को खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन आग ने कुछ ही समय में 11 बीघा की मेहनत को राख में बदल दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर लाइनों को ठीक करने और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।”

Exit mobile version