Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारतीय किसान यूनियन (एकता) का विस्तार, भगवानपुर विधानसभा में 3 नए पदाधिकारी नियुक्त

भगवानपुर:(जीशान मलिक) भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए विधानसभा भगवानपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के आदेश और जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष राव इसरार ने 3 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।नवनियुक्त पदाधिकारियों में मुराद आलम पुत्र मुर्सलीन को विधानसभा महासचिव, हारून पुत्र शब्बीर को विधानसभा सचिव और नौशाद पुत्र शाहिद अहमद को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में राव इसरार विधानसभा अध्यक्ष और बहार आलम प्रचार मंत्री विधानसभा भगवानपुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुराद आलम महासचिव ने कहा”राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी और जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। हमारा पहला लक्ष्य किसान और मजदूर के हक की लड़ाई को लड़ना है। जो भी किसान भाई किसी समस्या से जूझ रहा है, उसके साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।”

सचिव हारून ने कहा”मैं संगठन का आभारी हूं। जिसने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।किसानों की जमीन, पानी और फसल के उचित दाम के मुद्दे पर हम मजबूती से आवाज उठाएंगे। युवाओं को भी किसान आंदोलन से जोड़ने का काम करेंगे ताकि फरमान त्यागी का किसान एकता का सपना साकार हो सके।”

उपाध्यक्ष नौशाद ने कहा “किसान और मजदूर ही देश की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं को हल कराना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। मैं पूरी ईमानदारी से संगठन की नीतियों पर काम करूंगा और हर किसान भाई की मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।”

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राव इसरार ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से भगवानपुर क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा।”हमें पूरी उम्मीद है कि तीनों पदाधिकारी किसान-मजदूर के हित में निस्वार्थ भाव से काम करेंगे और एडवोकेट फरमान त्यागी के किसान हित के सपनों को जमीन पर उतारेंगे।

Exit mobile version