Site icon Bhagwa Sanatan Times

भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी का भव्य स्वागत

भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी का भव्य स्वागत

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी को एक विशेष उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समारोह में रिबन काटकर उद्घाटन करने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका जोरदार अभिनंदन हुआ।

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राव सद्दाम, जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुस्तफा, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष अक्षय जायसवाल सहित समीर मलिक, अमजद, मोहसिन, शादाब, अजीम और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।

समारोह में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और किसानों के हितों के लिए एकजुटता पर जोर दिया। फरमान त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version