हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्राधिकरण की टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शांतरशाह क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई दिनांक 21/11/2025 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपक्षी—
1. रजनीश सैनी, ग्राम शांतरशाह बहादुरपुर (लगभग 8–9 बीघा)
2. प्रबंधक, जानता प्रॉपर्टीज, आनंदम सिटी के पास शांतरशाह (लगभग 8–9 बीघा)
द्वारा बिना अनुमति के कॉलोनियों का विकास कराया जा रहा था। शिकायत एवं निरीक्षण के आधार पर प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुँचकर पूरी कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों को JCB की मदद से ध्वस्त कराया।
अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृत नक्शे और बिना मानकों के बनाई जा रही कॉलोनियों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। आगे भी ऐसे अनाधिकृत विकास पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

