Site icon Bhagwa Sanatan Times

नया बाईपास बेलडा पेट्रोल पंप के पीछे 40 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के नया बाईपास बेलडा पेट्रोल पम्प के पीछे विकसित की जा रही 30 से 40 बीघा की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनी अजय सैनी द्वारा बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही थी।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि उक्त अनाधिकृत कॉलोनी के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद योजित किया गया था। स्थल पर लगातार निर्देशों के बावजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं किया जा रहा था।

इसी के चलते एचआरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ता को सख्त हिदायत दी गई कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से कॉलोनी की वैधता जरूर जांच लें।

Exit mobile version