Site icon Bhagwa Sanatan Times

वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं? 8 जून से BLO आएंगे घर, नया फोटो रखें तैयार

रुड़की:(जीशान मलिक)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हरिद्वार जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों- रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा और मंगलौर में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान शुरू हो गया है। 8 जून से 7 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करेंगे।

इस बार 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे। हर मतदाता को Enumeration Form भरना होगा और उस पर नया पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना अनिवार्य है।

“ये हैं जरूरी तारीखें”
1. प्रशिक्षण एवं प्रपत्र मुद्रण: 29 मई से 7 जून 2026
2. घर-घर सत्यापन: 8 जून से 7 जुलाई 2026
3. प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशन: 14 जुलाई 2026
4. दावे-आपत्तियां: 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026
5. अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन:15 सितंबर 2026

“कौन हैं ERO”
– 29-झबरेड़ा: हर गिरी
– 30-पिरान कलियर:हर गिरी
– 31-रूड़की:दीपक रामचन्द्र शेट
– 32-खानपुर: राकेश तिवारी
– 33-मंगलौर:आकाश जोशी

“24×7 कंट्रोल रूम नंबर”
रूड़की: 9458150608 | पिरान कलियर: 9458155676 | झबरेड़ा: 9458155675 | मंगलौर: 9458150609

प्रशासन ने सभी नागरिकों से BLO को सहयोग करने और समय पर गणना प्रपत्र भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित करने की अपील की है।

Exit mobile version