Breaking
6 Jun 2026, Sat

विधायक ममता राकेश ने मोहितपुर गावं में सड़क का किया फीता काटकर उद्घाटन,इसके साथ ही सिकरोढ़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

भगवानपुर:(रागिब नसीम)क्षेत्र स्थित मोहितपुर गाँव में राज्य योजना से सड़क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के मुख्य मार्गों को संवारा जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति वे संकल्पित हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है।

सिकरोढ़ा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किय गया-

इसके साथ ही दूसरी ओर क्षेत्र के सिकरोढ़ा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक ममता राकेश ने किया । स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान फारूक प्रधान, सोनू, अजजू, मरगूब, सलीम, सुहैल, जहांगीर, मोहित, शकील, इसरार व राव सुभान, राव सहजाद, मिर्जा, राव यावर, राव मुने खा, शब्बीर आदि मौजूद रहे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *