Site icon Bhagwa Sanatan Times

रूड़की संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया कांवड़ पटरी व शिविरों का निरीक्षण, यात्रियों को बांटा प्रसाद-जल

रूड़की:(जीशान मलिक) कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट ने मंगलवार को कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग पर लगे विभिन्न सेवा भंडारों और चिकित्सा शिविरों की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट स्वयं भी सेवा में जुटे और कांवड़ यात्रियों को प्रसाद एवं शीतल जल वितरित किया। सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

चिकित्सा शिविरों में उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, प्राथमिक उपचार, डॉक्टरों की तैनाती और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो और आपात स्थिति में तुरंत उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट शेट ने कहा कि “कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग और सेवा संगठन आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

Exit mobile version