रूड़की:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में सभी विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात, तहसीलदार रुड़की, अपर तहसीलदार, सीएमएस, एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, रेलवे, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम, एनएचएआई, यूपीसीएल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
“बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय”
– मार्ग व्यवस्था: कांवड़ पटरी की मरम्मत कराकर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।
– बिजली-पानी: यात्रा मार्ग पर निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
– स्वच्छता: मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे। सफाई और प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
– स्वास्थ्य व सुरक्षा: स्वास्थ्य, यातायात और आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
– समन्वय: सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय रखते हुए नियमित निरीक्षण करेंगे।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले।प्रशासन ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

