Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन-समाज की बैठक, ट्रैफिक से लेकर सेवा शिविरों पर हुई चर्चा

रूड़की:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।इस आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे:

1. कांवड़ यात्रा मार्ग की।साफ-सफाई और बैरिकेडिंग

2. शहर में ट्रैफिक प्रबंधन की रूपरेखा।

3. दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पास। जारी करने की व्यवस्था

4. पिरान कलियर क्षेत्र में नहर की सफाई कराना।

5. नेहरू स्टेडियम के निकट नए पुल को चालू करने पर विचार।

6. श्रद्धालुओं के लिए अल्पकालिक सेवा शिविरों की अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाना।

संयुक्त मजिस्ट्रेट शेट ने सभी व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं के सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।प्रशासन का कहना है कि समाज के सहयोग से ही इस बार की कांवड़ यात्रा को बेहतर बनाया जाएगा।

Exit mobile version