Site icon Bhagwa Sanatan Times

रूड़की मे अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का किया गया आयोजन,रहमतपुर क़े टॉपर आजम मलिक को किया गया सम्मानित

रुड़की (ज़ीशान मलिक): हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की और अमर उजाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 12वीं कक्षा के विभिन्न स्कूलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ किया गया, जिसमें बैंड-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ मेधावियों का स्वागत किया गया।

इस सम्मान समारोह में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल और प्रमाणपत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर रहमतपुर के टॉपर आजम मलिक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयोजन स्थल पर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम वर्षों से मेधावी छात्रों को मंच प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

आपको बता दे की आजम मलिक क़े फ्रेंड ज़ीशान मलिक ने भी दी मुबारकबाद।और कहा कि पढ़ाई के प्रति जुनून और मन में दृढ़ विश्वास हो. तो हर कठिन लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

 

Exit mobile version