Site icon Bhagwa Sanatan Times

भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में सम्मान समारोह, व्यापारियों को किया गया सम्मानित

भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में सम्मान समारोह, व्यापारियों को किया गया सम्मानित

आलम अंसारी/फैजान खान

लखनऊ। भारत माता के अमर सपूत और राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजा गया।

कार्यक्रम में उन व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। वक्ताओं ने भामाशाह के त्याग, दान और देशभक्ति को प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

समारोह में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि हर वर्ष 29 जून को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जाए ताकि भामाशाह जी के योगदान को याद रखते हुए व्यापारियों की भूमिका को समाज में उचित सम्मान मिल सके।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश था—“दान, धर्म और देशभक्ति के प्रतीक भामाशाह को शत-शत नमन; और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले समस्त व्यापारियों को हार्दिक शुभकामनाएं!”

इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और युवा उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version