Site icon Bhagwa Sanatan Times

महेश प्रताप सिंह को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)अंतरराष्ट्रीय समरस्ता मंच की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 23 अगस्त को नई दिल्ली में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली करीब 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।मंच के संयोजक एवं नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी समाजसेवी एवं सचिव महेश प्रताप सिंह का चयन उनके सामाजिक योगदान, सेवाभावी कार्यों एवं जनहित में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के आधार पर ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’ के लिए किया गया है।

समारोह में महेश प्रताप सिंह को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति के साथ वैश्विक समरसता, सांस्कृतिक सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।मंच के ‘ग्लोबल एम्बेसडर’ मुल सिंह नाथावत ने बताया कि समारोह के दौरान महेश प्रताप सिंह भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं पंचशील के सिद्धांतों पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय समरस्ता मंच के अनुसार, ‘सम्पूर्ण भारत’ से चयनित करीब 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। महेश प्रताप सिंह के चयन पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मंच की ओर से यह भी बताया गया कि महेश प्रताप सिंह को आगामी दिसंबर माह में नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय समारोह में भी आमंत्रित किया जाएगा।

Exit mobile version