Site icon Bhagwa Sanatan Times

द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था ने किया सम्मान समारोह आयोजित 

रुड़की:(जीशान मलिक)द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष नौशाद हाशमी और उनकी टीम ने द लिटिल बर्ड जूनियर हाई स्कूल, ढंडेरा अशोक विहार कॉलोनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

“स्कूल की डायरेक्टर को भी किया गया सम्मानित…

स्कूल की डायरेक्टर किरण शर्मा को भी संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नौशाद हाशमी ने अपने संबोधन में कहा “हमारा उद्देश्य है कि हम समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा दें। हमें गर्व है कि द लिटिल बर्ड जूनियर हाई स्कूल इस दिशा में काम कर रहा है।”

“स्कूल के प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य…

स्कूल के प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। संस्था की ओर से बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर एमडी नौशाद हाशमी,अध्यक्ष,द नेशनल हेल्पिंग हैंड,अखलाक खान,डॉक्टर बनवारी लाल शर्मा,अकरम मलिक, विधानसभा अध्यक्ष,अब्दुल करीम,डॉक्टर शकील, शादाब,मोहम्मद नईम,किरण शर्मा उपस्थित रहे।

Exit mobile version