Site icon Bhagwa Sanatan Times

मनव्वर कुरैशी मुख्य अतिथि और नौशाद हाशमी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर किया “सिग्नम एकेडमी पर ध्वजा रोहण,जनरल चैंपियनशिप 2025 की सिग्नम ट्रॉफी का किया उद्घाटन

रुड़की:(जीशान मलिक)आज पूरा देश अपना 79 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और हमारा देश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। रुड़की में जगह जगह रंगारंग कार्यक्रम,तिरंगा रैली आदि का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को “सिग्नम एकेडमी”रूड़की ने अपने छात्रों के साथ बहुत ही आकर्षक तरीके से मनाया।जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी और द नेशनल हेल्पिंग हैंड के अध्यक्ष नौशाद हाशमी ने ध्वजारोहण किया और सभी छात्रों के साथ राष्ट्र गान भी पढ़ा।भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ छात्रों का हर्षोल्लास देखते ही बनता था।

इस मौके पर मनव्वर कुरैशी (उपाध्यक्ष) जिला प्रेस क्लब हरिद्वार जो कि मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उस पावन पर्व की महत्ता को बताया और छात्रों को देश सेवा का संकल्प भी दिलवाया।

द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष नौशाद हाशमी ने छात्रों को पढ़ाई के साथ समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित किया।”सिग्नम एकेडमी” के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम ने सभी अध्यापकों और छात्रों को बताया कि “सिग्नम एकेडमी” रूड़की एक ऐसा स्पोर्ट इवेंट ऑर्गेनाइज करने जा रही है जिसे हम सब खेलों का महाकुंभ भी कह सकते हैं।

इस इवेंट को जनरल चैंपियनशिप-2025 (जी.सी.-25) नाम दिया गया है,और इस चैंपियंस ट्रॉफी को “सिग्नम ट्रॉफी 2025” के नाम से जाना जाएगा।आज इस पावन पर्व के मौके पर उन्होंने सिग्नम एकेडमी से चन्द्र शेखर आजाद चौक सिविल लाइंस तक छात्रों के साथ “सिग्नम ट्रॉफी” लेकर रैली निकाली।सिविल लाइंस के चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंच कर जनरल चैंपियनशिप 2025 की”सिग्नम ट्रॉफी”का उद्घाटन मनव्वर कुरैशी(उपाध्यक्ष जिला प्रेस क्लब हरिद्वार), सिग्नम एकेडमी के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम जी ने द नेशनल हेल्पिंग हैंड की टीम,शोभाराम प्रजापति(राज्यमंत्री),अक्षय प्रताप(भाजपा युवा नेता और समाजसेवी)ने किया।

सिविल लाइन्स में चंद्रशेखर आजाद चौक पर”सिग्नम ट्रॉफी”के उद्घाटन पर भारी भीड़ नजर आई,सभी ने इस खेलों के महाकुंभ के शुरू होने पर बेहद खुशी जाहिर की और सभी ने इस अवसर पर अकादमी के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम जी की सराहना की।

अक्षय प्रताप और शोभाराम प्रजा पति (राज्यमंत्री) ने सभी स्कूलों से इस जनरल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का आह्वान किया और कहा कि “खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

मनव्वर कुरैशी जो कि एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं और जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे हैं।उन्होंने अपने प्रेस क्लब की और से “सिग्नम एकेडमी” के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम को खेलों के इस महाकुंभ के लिए बधाई दी और इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से सम्मानित किया।

Exit mobile version