Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की में सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, कहा- जनभागीदारी से बनेगा विकसित भारत 

रुड़की:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 135वां संस्करण सुना।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी काम, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, नवाचार, युवाओं की भागीदारी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर बात की।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और मजबूत करता है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला और युवा सशक्तिकरण, लोकल उत्पादों को बढ़ावा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर काम कर रही है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version