Site icon Bhagwa Sanatan Times

ठितकी कयायतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

रुड़की:(जीशान मलिक) ठितकी कयायतपुर ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. कल्पना सैनी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश देता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सेवा भावना का संचार करता है। प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर मार्गदर्शन देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की और कहा कि ‘मन की बात’ सुनकर उन्हें समाज और देश के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Exit mobile version