Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे “भारत माता की जय” के नारे

रूड़की:(जीशान मलिक) देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा शहर। भाजपा जिला रुड़की के नेतृत्व में गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने किया और संयोजन संजय अरोड़ा ने किया। तिरंगा हाथों में लिए सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पूरे मार्ग पर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान है। यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में मजबूती से उभर रहा है और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतीयों के त्याग और बलिदान की निशानी है। इस यात्रा का मकसद हर घर में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत करना है।रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभा राम प्रजापति, अजीत सिंह, सागर गोयल, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, पवन तोमर, विभोर सेठी, आदित्य रोड, विकास प्रजापति, धीर सिंह, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, सुमित अग्रवाल, संदीप पुरी, संजय पाल, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, संजीव कक्कड़, राजेश सैनी, आकाश दीप पंडित, रोमा सैनी, सावित्री मंगला और ममता राणा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Exit mobile version