Site icon Bhagwa Sanatan Times

रानीपुर विधानसभा की सड़कों पर तिरंगे की शान, हजारों लोग हुए शामिल

रानीपुर विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दिनांक: 25 मई 2025 | हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में रविवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रभक्ति अभियान के अंतर्गत निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

भाजपा की यह तिरंगा यात्रा पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से आरंभ होकर प्रमुख बाजारों से होती हुई श्री राम चौक पर संपन्न हुई। यात्रा में 100 मीटर लंबा तिरंगा लोगों के हाथों में लहराता रहा। महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं सहित समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस आयोजन में देखने को मिली।

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज और “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। आज भारत की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है।”

 

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा, “यह यात्रा हमारी राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सेना के प्रति विश्वास का प्रतीक है। जब देश एकजुट होता है, तो हर चुनौती छोटी हो जाती है।”

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, लव शर्मा, अतुल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक आलोक चौहान, रमेश पाठक, विनीत चौहान, संदीप राठी, नागेंद्र राणा, रजनी वर्मा, बृजेश शर्मा, पंकज चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, अनुज शर्मा, गौरव पनीर, राधेश्याम पाल, हितेश चौधरी, गरिमा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।

इस आयोजन ने न सिर्फ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और समर्पण को भी पूरे सम्मान के साथ नमन किया।

Exit mobile version