Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर चौक बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर चौक बाजार मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।यात्रा ज्वालापुर चौक बाजार से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर और स्वागत कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।

इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आदेश चौहान ने कहा,”तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता के भीतर देशभक्ति की भावना को सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज देश का युवा भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना ही प्रत्येक नागरिक की शक्ति है और तिरंगा यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना भाजपा के हर कार्यकर्ता के संस्कारों में है। इस यात्रा से समाज के हर वर्ग को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम को और प्रबल करने का संदेश दिया गया।तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। स्थानीय लोगों के उत्साहपूर्ण स्वागत ने यात्रा को और भी भव्य बना दिया।

Exit mobile version