नैनीताल:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड लेखपाल संघ का छठा महाधिवेशन 16 व 17 फरवरी को रामनगर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर के लेखपालों एवं मैदानी राजस्व निरीक्षकों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान संगठन की विभिन्न समस्याओं, राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवेश घिल्डियाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि मंजू बिष्ट को उपाध्यक्ष प्रथम, अमित पांडे को उपाध्यक्ष द्वितीय तथा उम्मेद सिंह नेगी को उपाध्यक्ष तृतीय की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश महामंत्री पद पर मेजर सिंह चौहान को निर्वाचित किया गया।
संगठन मंत्री प्रथम के रूप में रविंद्र दत्त सेमवाल और संगठन मंत्री द्वितीय के रूप में अमित पवार का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। ऑडिटर प्रथम के रूप में मोनिका नेगी तथा ऑडिटर द्वितीय के रूप में कुमारी अंचला को निर्वाचित किया गया।
पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम पैन्यूली (सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक) एवं भूपेंद्र सिंह चौहान (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार) की देखरेख में संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, लेखपालों की समस्याओं के समाधान तथा राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

