राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को मिला सुनहरा मौका – जानिए कैसे शुरू करें अपना बिज़नेस!
24 फरवरी 2025 – राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में देवभूमि उद्यमिता योजना के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम एवं कार्यक्रम समन्वयक एवं नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, त्रिलोक नारायण एवं समिति के अन्य सदस्यों ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता किट प्रदान की। इस अवसर पर त्रिलोक नारायण ने लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम (MSME) उद्योगों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से छात्र-छात्राएं इन उद्योगों की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से MSME रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया और विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, त्रिलोक नारायण, शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रमुख विद्यार्थियों में आँचल, साक्षी, आंचल पाल, सोनम, सलोनी, गुलफाम, लवकुश, मनीषा, प्रवीण, ईशा, डोली, संजना, नवनीत, शुभांगी, अंकिता, रेणुका, शीतल, उमा, पिंकी सावेज, विधिता, विनीता आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. देशराज सिंह ने किया।

