Site icon Bhagwa Sanatan Times

रहमतपुर गांव में स्थित नौगजे पीर पर पहुंचा साबरी झंडा लेकर जत्था,राव काले खा ने गले में मालाए डालकर जत्थे का किया स्वागत

पिरान कलियर:(जीशान मलिक/खालिद) बरेली शरीफ से पैदल काफिला साबरी झंडा लेकर 10 अगस्त को रवाना हुआ था जो आज रहमतपुर गांव में स्थित नौगजे पीर पर पहुंच गया है।और फिर कल सुबह दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना होगा।

कोर कॉलेज पर राव काले खां शान साबरी ख़ास खादिम बाबा जिलानी फैसल साबरी नोमी मियां ने जत्थे का फूल मालाओं गले में गेर कर भव्य स्वागत किया।

देश विदेश के अकीदतमंदों को इश्तेहार भेजकर इत्तिला का सिलसिला शुरू हो चुका है। समाजसेवी जीशान मलिक ने बताया कि 757 वें हज़रत साबिर पाक के उर्स का आग़ाज़ बरेली शरीफ़ के परचम से होता है।

24 अगस्त की शाम साबिर पाक के सज्जादानशीन हज़रत शाह अली एजाज़ कुद्दूसी साबरी अलीशाह मियाँ के हाथों झंडा कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के दौरान विभिन्न रस्में निर्धारित तिथियों पर होंगी।

24 अगस्त को डोरी मेहंदी की रस्म होगी। 4 सितम्बर को छोटी रौशनी और 5 सितम्बर को बड़ी रौशनी का आयोजन किया जाएगा। 6 सितम्बर को कुल शरीफ और 7 सितम्बर को गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। 10 सितम्बर को वालिद साहब का कुल शरीफ मनाया जाएगा।

Exit mobile version