Site icon Bhagwa Sanatan Times

“बरेली शरीफ से साबरी झंडा लेकर पैदल काफिला पहुंचा हरिद्वार!

हरिद्वार:(खालिद) बरेली शरीफ से साबरी झंडा लेकर पैदल काफिला आज हरिद्वार में पहुंच गया है। आपको बता दे कि कल शाम को ये पैदल काफिला रहमतपुर गांव में स्थित नौगजे पीर पर पहुंच जाएगा।जिसके बाद पूरी रात नौगजे पीर पर गुजारेगा और फिर इसके बाद यह काफिला 24 अगस्त कि दोपहर में दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना होगा।

साबरी झंडा बरेली से पैदल काफला हरिद्वार में पहुंचाने पर कलियर शरीफ़ से शान साबरी ख़ास खादिम दरगाह बाबा जिलानी और दरगाह साबिर पाक के खादिम फैसल साबरी पंजाब से आये सूफ़ी संतों और काफिले में आए लोगों को लंगर वितरित करके उनका इस्तकबाल किया।

Exit mobile version