पिरान कलियर:(जीशान मलिक)रहमतपुर गांव स्थित अपने कार्यालय पर पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद हसन ने बरेली शरीफ से साबरी झंडा लेकर आए जत्थे का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने जत्थे में शामिल लोगों को केले और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए।
हाजी शहीद हसन ने बताया कि यह काफिला हर साल बरेली शरीफ से पैदल रवाना होता है और साबरी झंडा लेकर कलियर शरीफ पहुंचता है। इसी झंडे के आगमन के बाद साबिर पाक का उर्स शुरू होता है।
बरेली शरीफ से यह काफिला 10 अगस्त को रवाना हुआ था। कल यह रहमतपुर गांव के नौगजे पर रुका और आज दोपहर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ। यहां परचम कुशाई की रस्म नमाजे असर के बाद अदा की गई।
इस मौके पर हाजी नसीम अहमद प्रधान,विधायक हाजी फुरकान अहमद, खलील अहमद, गुलाम फरीद,शाहरुख ,नईम अहमद ,इरफान अली, तालिब, आदि लोग मौजूद रहे

