Site icon Bhagwa Sanatan Times

यूनिटी मॉल और ट्रांसपोर्ट नगर योजना का उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका ने सोमवार को निर्माणाधीन यूनिटी मॉल और ज्वालापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष सोनिका ने अवर अभियंता और सहायक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो और सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि परियोजना का लाभ जनता को समय पर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के कई अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

Exit mobile version