Site icon Bhagwa Sanatan Times

HRDA उपाध्यक्ष सोनिका सिंह का इंद्रालोक फेज-1 और गंगा व्यू योजना का निरीक्षण, रिक्त फ्लैट-प्लॉट जल्द बेचने के निर्देश

HRDA की उपाध्यक्ष सोनिका सिंह ने 24 नवंबर 2025 को हरिद्वार स्थित इंद्रालोक फेज-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना में मौजूद रिक्त फ्लैटों को जल्द से जल्द बेचने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद उन्होंने रुड़की स्थित गंगा व्यू आवासीय योजना का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद रिक्त प्लॉटों की बिक्री की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आवास योजनाओं का लाभ आम जनता को शीघ्र मिल सके।

Exit mobile version