Site icon Bhagwa Sanatan Times

“मेहवड़ कला में जन सेवा केंद्र का शुभारंभ, राव काले खां ने किया उद्घाटन”

पिरान कलियर (रागिब नसीम): वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राव काले खां ने शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के मेहवड़ कला गांव में जन सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

राव काले खां ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जन सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ अब उनके गांव में ही आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर नागरिक तक सुविधाएं सीधे पहुंचे और यह केंद्र उसी दिशा में एक अहम कदम है।

जन सेवा केंद्र के ऑनर ने बताया कि अब गांव के लोगों को ऑनलाइन फॉर्म, छात्रवृत्ति फॉर्म और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, खासकर विद्यार्थियों और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नजाकत अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगपाल, पूर्व जेल विजिटर समून अहमद, मोहसिन अली, समद, जमशेद मलिक, जावेद अंसारी, रागिब नसीम, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल सैनी, जहीद मास्टर जी, इंतजार सलमानी, नसीम सलमानी, सलीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version