Site icon Bhagwa Sanatan Times

मेहवड़ कलां में अप्सरा पीजी हॉस्टल का उद्घाटन

पिरान कलियर:(रागिब नसीम);मेहवड़ कलां में रविवार को अप्सरा पीजी हॉस्टल का उद्घाटन कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष राव काले खां, अकरम प्रधान और वित्त अधिकारी तंजीम मलिक ने फीता काटकर किया।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि अप्सरा पीजी हॉस्टल शुरू होने से लोगो को रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। हॉस्टल संचालक समून अहमद ने बताया कि उनके यहा पर साफ-सुथरे कमरे, वाई-फाई समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हॉस्टल में सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।इस मौके पर राव अफजाल, जगपाल सिंह, राव ताज मोहम्मद, आदिल फरीदी, इकराम फरीदी, शहजाद फरीदी, सलीम फरीदी, ठेकेदार इंतयाज, रहीस अहमद, शमशाद ठेकेदार और जावेद फरीदी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version