
चंपावत:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोराड़ी, जैगांव-जैतौली एवं पल्सों में बच्चों को क्रिकेट किट एवं अन्य खेल सामग्री तथा मंदिरों एवं महिला समूहों को आवश्यक बर्तनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम भी जाना गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना, उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की धार्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, दर्जा मंत्री मुकेश महराना, मंडल अध्यक्ष चंपावत नगर भाजपा सुनील पुनेठा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबूंगा कृष्णानंद जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

