Site icon Bhagwa Sanatan Times

भेल में बोनस और JCM की ऑनलाइन बैठक को लेकर मजदूरों का हल्ला-बोल, CFFP गेट पर जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU – NFITU) के नेतृत्व में भेल की श्रमिक संगठनों ने सोमवार शाम 4 बजे CFFP गेट पर प्रबंधन के खिलाफ विराट विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों श्रमिकों ने नारेबाजी करते हुए 27 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन JCM मीटिंग का विरोध जताया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि दीपावली पर कई कंपनियों ने बोनस घोषित कर दिया है, लेकिन भेल प्रबंधन 22 अक्टूबर को SIP की बैठक ऑनलाइन करने की बात कह रहा है। उन्होंने मांग की कि JCM की बैठक ऑनलाइन नहीं बल्कि फिजिकल रूप में बुलाई जाए और कर्मचारियों को 70,000 रुपये बोनस घोषित कर 1 नवंबर को भुगतान किया जाए। ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन होगा।

महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रितों को मिल रहा 15% आरक्षण बढ़ाकर पहले की तरह 25% किया जाए और वर्तमान कर्मचारियों के बच्चों के लिए अलग आरक्षण दिया जाए। नव नियुक्त आर्टिजन को न्यूनतम 29,500 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग भी रखी।कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि छुट्टी और रविवार को काम पर बुलाने पर ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाई यूनियन के अध्यक्ष कुमुद श्रीवास्तव ने कैंटीन और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और नए डॉक्टरों की भर्ती की मांग की

Exit mobile version