Site icon Bhagwa Sanatan Times

जेसीएम की तिथि घोषित न होने पर एटक का दूसरे चरण के आंदोलन का ऐलान, 22 को सीएफएफपी गेट पर प्रदर्शन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हरिद्वार में जेसीएम (संयुक्त समिति बैठक) की तिथि घोषित न होने पर एटक यूनियन ने आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। यूनियन 22 अक्टूबर को सायं 4 बजे सीएफएफपी गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।एटक यूनियन ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान और जेसीएम की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर 13 से 17 अक्टूबर तक पूरे सप्ताह प्लांट के अंदर बैज लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बावजूद प्रबंधन ने अभी तक जेसीएम की तिथि घोषित नहीं की है।

इसी को लेकर शनिवार को यूनियन कार्यालय लुम्बा-नागर मेमोरियल भवन में बैठक हुई, जिसमें दूसरे चरण के आंदोलन का निर्णय लिया गया। यूनियन का कहना है कि भेल को पिछले वित्तीय वर्ष में 1600 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कर्मचारियों के परिश्रम से ही मिला है, ऐसे में उनकी मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।बोनस/एसआईपी के रूप में कम से कम 60 हजार रुपये का भुगतान, इंसेंटिव स्कीम रिवाइज करना, ओवरटाइम भुगतान पूर्व की भांति शुरू करना, लैपटॉप प्रतिपूर्ति पुनः शुरू करना, आर्टीजन ट्रेनी को 29,500 रुपये वेतनमान, मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और 25 प्रतिशत कोटा, मुख्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, उपनगरी की सड़कों की मरम्मत और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना शामिल हैं।

बैठक में एटक अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री परमाल सिंह, महामंत्री संदीप चौधरी, नरेश सिंह, मनमोहन कुमार, अजित सिंह, नरेश नेगी, संतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

Exit mobile version