Breaking
17 Oct 2026, Sat

भारत सरकार के दो सचिव पहुंचे पिथौरागढ़, जिलाधिकारी ने किया स्वागत

देहरादून:(जीशान मलिक) भारत सरकार के दो वरिष्ठ सचिव शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे। नैनी सैनी एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए हैं। एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी ने दोनों सचिवों से शिष्टाचार भेंट की और जनपद में उनके आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि दोनों सचिव 19 अक्टूबर तक जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *