भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड ने मनाया होली मिलन समारोह, संगठन का हुआ विस्तार
हरिद्वार। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड इकाई ने कनखल स्थित कुम्हार गड़ा धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बबीता योगाचार्य ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सशक्तिकरण संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
प्रदेश संयोजक एडवोकेट विनोद कुमार ने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे बड़ा आधार बताते हुए युवाओं को शिक्षित और जागरूक बनने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि वह समाज की हर जरूरत के लिए पूर्ण निष्ठा से खड़े रहेंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील (निटू) ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया, जबकि कोषाध्यक्ष आदित्य प्रजापति ने युवाओं को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सर्वेश, विनीत, पंकज, सुनील, सरला, पुष्पा, सरोज समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने होली के रंगों के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।

