देहरादून:(चीफ एडिटर)हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड द्वारा आज रायपुर थाने के समीप स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश प्रभारी विनोद महेंद्रू एवं सह प्रभारी हरि कृष्ण ढौंडियाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहना चाहिए, इससे हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और हिन्दू समाज की एकता व अखंडता मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी ने हिन्दू युवा वाहिनी की कमान विकास त्यागी को सौंपते हुए उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
समारोह में मुख्य रूप से विकास त्यागी, सुमित सिंघल, दीपक वर्मा, देहरादून जिलाध्यक्ष रोहित चौहान, सुनील शर्मा, सुधांशु सेमवाल, रोहित गर्ग, विशाल गोयल, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, साहब सिंह कुमाई, संजय गर्ग (पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल), रवीश नेगी, रोहित शर्मा, सुनीता चौहान, राजीव जैन, ललित शर्मा (हिंदू रक्षा दल), रोशन राणा, आस्था भंडारी, नीतू, मंजू नेगी, प्रीति रावत, पूनम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

