Breaking
7 Jun 2026, Sun

“भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) हरिद्वार शाखा द्वारा नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह किया गया आयोजित”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की हरिद्वार शाखा द्वारा आज शाखा कार्यालय, आर्य नगर हरिद्वार में नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान समारोह का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील बत्रा उपस्थित रहे। जिन्होंने नव-निर्वाचित (CA)सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता के लिए उनको प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में हासिल की।अतः इस की उपयोगिता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA)आर्याही अग्रवाल,(CA)वंशज जिंदल,(CA)रिया भाटिया,(CA)सौम्य कथुरिया,(CA)आदित्य मोहन सतीजा एवं(CA)आकाश कालरा का सम्मान शाखा की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए चन्द्रशेखर चेयरमैन हरिद्वार शाखा ने की। मंच संचालन एवं आयोजन में(CA)अनमोल गर्ग (कोषाध्यक्ष),(CA)अंकुर अग्रवाल (उपाध्यक्ष),(CA)सुमित शर्मा (सचिव),(CA)वासु अग्रवाल (CICASA चेयरमैन) एवं (CA)प्रखर गुप्ता (कार्यकारी सदस्य) का विशेष योगदान रहा।

अंत में शाखा के सिकासा चेयरमैन(CA)वासु अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *