Site icon Bhagwa Sanatan Times

पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जनपद न्यायाधीश बोले- सेवा भाव से करें काम 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने नवचयनित पैरा लीगल वालंटियर्स/अधिकार मित्रों के लिए तीन दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र दत्त, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लॉ इंटर्न सोमा शरण व अपूर्वा चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने कहा कि अधिकार मित्रों की अहम जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद लोगों को सही कानूनी सहायता दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिकार मित्र अपने कार्यों को सेवा भाव से करें, किसी आर्थिक लाभ या लालच में नहीं।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकार मित्रों को कानून व सामाजिक सेवा के बारे में जानकारी दी।

सचिव सिमरनजीत कौर ने नालसा की योजनाओं और अधिकार मित्रों के कार्यों के बारे में बताया। डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, एडवोकेट अनुज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 की जानकारी दी।

प्रथम अपर जिला जज नीलम रात्रा और स्पेशल जज पोक्सो/अपर जिला जज लक्षमण ने पोक्सो एक्ट व किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन रिटेनर अधिवक्ता सीमा ने किया। इस दौरान असिस्टेंट एलएडीसी रजिया अख्तर, आदिल अली भी मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण 14, 15, 16 मई तक चलेगा। समापन 16 मई को होगा।

Exit mobile version