पिरान कलियर:(जीशान मलिक)“ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 6 माह से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अभियुक्त शादाब को सिकरौड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया।दिनांक 01.01.26 को कलियर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर गौकशी कर गौमांस की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों नौशाद, शादाब, वसीम, सरफराज उर्फ लम्बू आदि के खिलाफ थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा मु0अ0स0 1/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा थाना भगवानपुर फरार चल रहा था। पुलिस की कई बार की कोशिश के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पुलिस के डर से वह अक्सर गांव से बाहर रहता था, कभी-कभी ही गांव आता था।SSP हरिद्वार के आदेश पर थाने पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरस्सी-पतारस्सी करते हुए फरार शादाब को सिकरौड़ा से गिरफ्तार किया। आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
“गिरफ्तार अभियुक्त”
शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।
“पुलिस टीम में शामिल”
व0उ0नि0 राजेश बिष्ट, अ0उ0नि0 रामअवतार, हे0कानि0 सोनू कुमार, हे0कानि0 इसरार अहमद, हो0गा0 ललित कुमार।

