Site icon Bhagwa Sanatan Times

कोर्ट से फरार दोषी रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:शनिवार को हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।कोर्ट से फरार आरोपी को किया 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार।

“कोर्ट परिसर से हुआ था आरोपी फरार…

आपको बता दे कि चेक बाउंस के एक मामले में बीते शुक्रवार को अदालत ने जैसे ही दो साल की सजा सुनाई अभियुक्त कोर्ट परिसर से मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज था। शुक्रवार को वह रुड़की के रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तारीख पर पेश हुआ था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा सुनाई। इसके बाद कोर्ट मोहर्रिर अभियुक्त को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया। इसी दौरान अभियुक्त ने मौका पाकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मोहर्रिर ने शोर मचाकर उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अभियुक्त फरार हो गया।

आपको बताते चले कि पुलिस की टीमें गठित की गई ओर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।24 घंटे के अंदर यानि की 17 जनवरी 2026 को रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version