Site icon Bhagwa Sanatan Times

“ऑपरेशन प्रहार” में देहरादून पुलिस को कामयाबी: 20 हजार का इनामी गैंगस्टर चपेटा UP से अरेस्ट

देहरादून:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत रानीपोखरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है।

थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 79/25 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर, थाना निगोई, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0 के विरुद्ध माननीय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट, देहरादून द्वारा वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचकर फरार चल रहा था।

अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थीं। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 23-05-2026 को पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा को जनपद शाहजहांपुर के ईसापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

“गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण” 

नाम: मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी: ईशापुर, थाना निगोई, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0 उम्र: 35 वर्ष

“पुलिस टीम में शामिल”

1. अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल

2. का0 सोनी कुमार, एसओजी

3. का0 विरेन्द्र गिरी, एसओजी

4. का0 कुलदीप कुमार, एसओजी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version